फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब 10 अधिकारियों को चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जुलाई की प्रगति में जिले की रैंकिंग प्रभावित करने वाले विभागों के प्रति सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन के गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 10 अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बिजली बिल में सुधार की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता बिजली, जननी सुरक्षा योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पंचम राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत में खराब प्रदर्शन पर जिला पंचायत राज अधिकारी को चेतावनी दी गई।
इसके अलावा राज्य योजना और पर्यटन में खराब प्रगति पर पर्यटन सूचना अधिकारी तथा ऑपरेशन कायाकल्प में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कठोर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने साफ कहा कि अगस्त की रैंकिंग में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए। लापरवाही जारी रही तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना है।
खराब प्रदर्शन को सामान्य नहीं माना जाएगा। अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, कम प्रगति वाले बिंदुओं की पहचान करने और तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।
इसी तरह आईसीडीएस पोषण अभियान में खराब प्रदर्शन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, नई सड़कों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड और अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खराब प्रगति पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कठोर चेतावनी जारी की गई।
सीडीओ ने कमजोर प्रगति वाले इंडिकेटरों की अलग से समीक्षा कर माइक्रो प्लान बनाने और उसकी नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
कहा कि जिन योजनाओं में लक्ष्य के मुकाबले प्रगति कम है, उनमें बाधाओं की पहचान कर उन्हें तत्काल दूर किया जाए। विभागीय अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी स्पष्ट रूप से तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें