फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भलुअनी नगर पंचायत कार्यालय पर वार्ड सदस्यों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर पंचायत कार्यालय भलुअनी में शनिवार को वार्ड सदस्यों ने हंगामा करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। राज्य-वित्त का फाइनल टेंडर खुलना था। वार्ड मेंबर जिसका विरोध कर रहे थे। दिन में करीब एक बजे नगर पंचायत कार्यालय में डेढ़ से दो करोड़ की लागत से राज्य-वित्त से होने वाले 25-26 कार्यों का टेंडर खोला जाना था। इसको लेकर वार्ड सदस्य नाराज होकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मान-मनव्वल के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि टेंडर की टेक्निकल जांच हो गई थी। बताया जा रहा है कि विरोध कर रहे वार्ड सदस्यों ने कर्मचारियों को बाहर कर कार्यालय में ताला लगा दिया था, जिससे कुछ देर के लिए परिसर में हड़कंप मचा रहा। ईओ महेंद्र पांडेय ने बताया कि राज्य-वित्त से कराए जाने वाले कार्यों का टेंडर खुलना था। विरोध के कारण टेंडर नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें