फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर चार साल से प्रेमिका का करता रहा यौन-शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले है प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी अब शादी से कर रहा इंकार
विज्ञापन


- प्रेमी के पिता ने की पांच लाख रुपये दहेज की पेशकश, हालांकि प्रेमिका की उम्र है अभी 14 साल, 10 साल की उम्र से ही संबंध बनाने का है आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को शादी का झांसा देकर बीते चार साल से उसका यौन-शोषण करता आ रहा है। अभी प्रेमिका को लेकर भगा प्रेमी 11 दिनों बाद लेकर गांव लौटा है। प्रेमिका के माता-पिता ने जब शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद माता-पिता प्रेमी के पिता से मिले। आरोप है कि प्रेमी के पिता ने पांच लाख रुपये दहेज की पेशकश करते हुए कहा कि दहेज देकर शादी कर लो। हालांकि प्रेमिका की उम्र अभी 14 साल है। प्रेमिका के माता-पिता का कहना है कि हम लोग ठहरे मजदूर। प्रेमी जब मर्जी करता है बेटी को उठा ले जाता है। दस साल की उम्र से ही यौन-शोषण करने का आरोप है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार का एक युवक 14 साल की उम्र की एक किशोरी को चार साल पहले अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसी समय से किशोरी का यौन-शोषण करने लगा। माता-पिता मजदूरी करते है। आरोप है कि जब माता-पिता मजदूरी करने निकल जाते थे तो प्रेमी घर आ जाता था और किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे-लंबे सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता था। इसी बीच प्रेमिका के माता-पिता भी दोनों को कई बार रंगेहाथ पकड़ लिए। उसके बाद प्रेमी प्रेमिका के माता-पिता को भी शादी करने की बात कहकर शांत करा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर प्रेमी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। 11 दिन बाद उसे शुक्रवार शाम को लाकर घर छोड़ा। इसके बाद प्रेमिका के माता-पिता शादी करने का दबाव बनाने लगे तो प्रेमी ने साफ शादी से इंकार कर दिया है। फिर माता-पिता प्रेमी के पिता के पास पहुंचे तो वह पांच लाख रुपये दहेज के रूप में देने की पेशकश कर दिए। प्रेमिका का कहना है कि 11 दिन सिवान में लेजाकर मुझे रखे हुए थे और रोजाना शारीरिक संबंध बनाते थे। माता-पिता और प्रेमिका थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की मुझे जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें