फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय-चौकीदार हड़ताल पर

Tue, 19 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दलाली का आरोप लगाए जाने से आहत जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और चौकीदारों ने मंगलवार को सीएमएस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


विरोध स्वरूप ढाई घंटे तक हड़ताल पर रहे और सीएमएस कार्यालय पर हंगामा किया। इससे कुछ देर तक पर्ची काउंटर बंद रहा और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, वरिष्ठ लिपिक पर कार्रवाई न होने पर 22 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाने चेेतावनी दी।

मंगलवार सुबह नौ बजे पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीएमएस कार्यालय पर हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने कहा, आखिर किस आधार पर उन्हें दलाल कहा जा रहा है।

सीएमएस ने इसे साजिश बताया तो कर्मचारियों ने उनके द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति दिखाई। इस पर वे निरुत्तर हो गए।

यहां उपचार कराने आए तरकुलवा क्षेत्र के रामअधार, रामपुर कारखाना की रीता देवी, मंगरी, ज्ञानती, बैतालपुर के सुधाकर आदि का कहना था कि पर्ची के लिए लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा के चलते काउंटर बंद हो गया। आधा घंटा बाद खुला तो पर्ची लेकर डॉक्टर के पास गए। अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

दलाली का आरोप लगने से नाराज वार्ड ब्वॉय और चौकीदारों नाराज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें