फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश का वांछित गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने परसिया छितनी सिंह गांव से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अंदीप कुमार निवासी परसिया छितनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने 12 जून को विनोद कुशवाहा को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में रामाकांत पुत्र सोमारी कुशवाहा निवासी नियरवा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें