लार। दो वर्षों से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित को पुलिस ने रविवार की रात पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। लार थाने में गैंगस्टर एक्ट से संबंधित संजीत पासवान निवासी चक साहवली थाना महिसौर जिला वैशाली बिहार दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तालश कर रही थी। संवाद