फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआरएस लिंक फेल, टिकट के लिए पांच घंटे जूझे यात्री, हंगामा

Tue, 05 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख टिकट काउंटर पर पहुंची आरपीएफ ने नाराज लोगों को शांत कराया
विज्ञापन

सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक नहीं बने टिकट, सदर, गौरीबाजार, भटनी रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे लोग





देवरिया। पीआरएस लिंक फेल होने से यात्रियों को सोमवार को पांच घंटे टिकट के लिए जूझना पड़ा। नाराज लोगों ने सदर और गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। आरपीएफ जवानों के पहुंचने के बाद गुस्साए लोग शांत हुए। समस्या की वजह से टिकट काउंटर के बाहर यात्रियों की पूरे दिन भीड़ जमी रही।

सुबह नौ बजे तत्काल टिकट बनाने के दौरान अचानक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) का लिंक फेल हो गया। एक घंटे से कतार में लगे लोग कुछ देर इंतजार करते रहे। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हंगामा करने। इसकी खबर मिलने पर आरपीएफ के जवान गौरीबाजार और सदर रेलवे टिकट काउंटर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

समस्या का निस्तारण दो घंटे बाद भी नहीं हुआ तो गौरीबाजार और भटनी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट हो गई। इस बीच लोग घंटों टिकट के इंतजार में खड़े रहे। लोकल यात्रा करने वाले कई यात्रियों ने ट्रेन आने पर बिना टिकट ही सफर शुरू कर दिया। पांच घंटे बाद करीब 2 बजे के बाद लिंक आने पर टिकट बनना शुरू हुआ तो भटनी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर कतार में आगे पीछे खड़ा होने को लेकर यात्री भिड़ गए।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर कतार में टिकट के लिए खड़े शंभू निषाद, रामप्रवेश मल्ल, कुंदन कांत सिंह ने बताया कि दलालों के माध्यम से रेल टिकट आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। यहां पर कभी लिंक फेल तो कभी तत्काल टिकट के दौरान सर्वर डाउन होने का बहाना आम हो गया है। इसके चलते टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों की बातों पर विश्वास भी नहीं होता है। वहीं, लाररोड और सलेमपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर टिकट मिला।
विज्ञापन


पीआरएस लिंक अचानक फेल होने के कारण टिकट नहीं निकला। स्थानीय स्तर से कोई गड़बड़ी नहीं थी। पांच घंटे बाद लिंक आने पर टिकट बनना शुरू हुआ। कतार में खड़े लोग बेवजह शोर कर रहे थे। लोगों को लिंक फेल होने की तुरंत जानकारी दे दी गई थी। -आई अंसारी स्टेशन अधीक्षक सदर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें