फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग डीएल के लिए दिसंबर तक करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लर्निंग डीएल के लिए दिसंबर तक करना होगा इंतजार
विज्ञापन

परिवहन विभाग की वेबसाइट रात में 12 बजे खुलने पर कुछ ही मिनट बाद हो जा रही बंद
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय पर लर्निंग डीएल बनवाने वालों की लग रही है भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण के दौर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। नए आवेदन करने वालों को बायोमेट्रिक व ऑनलाइन परीक्षा के लिए दिसंबर में समय दिया जा रहा है। ऐसे में इनकी समस्या बढ़ गई है। संभागीय परिवहन विभाग की वेबसाइट रात में 12 बजे जैसे ही खुल रही है, कुछ ही देर में स्लॉट फुल हो जाने के बाद डीएल के लिए आवेदन करने वाले हताश हो जा रहे हैं।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में लर्निंग डीएल बनवाने वाले खूब परेशान हो रहे हैं। हाल के दिनों में वाहनों की चेकिंग बढ़ी है। ऐसे में डीएल बनवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से ही कई माह तक विभाग बंद रहा। सात जुलाई से पुन: लार्निंग डीएल का काम शुरू हुआ तो एकाएक आवेदकों की संख्या बढ़ गई। कोरोना के पहले जहां शासन स्तर से जिले को 230 डीएल बनवाने का स्लॉट निर्धारित था, वह घटकर मात्र 57 पर आ गया, यानी एक दिन में केवल 57 डीएल बनवाना ही निश्चित कर दिया गया। इधर, जो भी डीएल बनवाने आ रहा है, उसे दिसम्बर का समय दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएल बनवाने आए रामपुर कारखाना के महेंद्र गोंड, अकटही बाजार के राकेश श्रीवास्तव, घांटी बाजार के राजेश सोनकर ने बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट रात में कुछ समय के लिए खुल रही है, कुछ मिनट बाद वह बंद कर दी जा रही है। ऐसे में लर्निंग डीएल बनाने की चाह रखने वाले निराश हो जा रहे हैं। एक तो बड़ी मुश्किल से ऑनलाइन आवेदन हो पा रहा है और हो जाने पर दिसंबर का समय बायोमेट्रिक व परीक्षा के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते ये दिक्कतें आ रही हैं। पहले एक दिन में स्लॉट 230 का था। बीच के दिनों में शासन स्तर से ही लोगों को बीमारी से बचाने के लिए इसका एक चौथाई यानी करीब 57 कर दिया गया। इस समय 120 का स्लॉट है। यह स्थिति प्रदेश के लगभग हर जिले में है। इस समय आवेदन करने वाले ज्यादा हैं। उधर, तीन से चार माह तक आफिस बंद रहने से भी यह स्थिति आई है। अब इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें