फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को मोबाइल फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 10 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी। वह एक दुकान पर बैठ कर बृहस्पतिवार की रात शराब पीने की घटना का वीडियो बनाए जाने को लेकर गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहीद चौक चौराहे की दुकान पर रात में नौ बजे के बाद कुछ नशेड़ी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसका एक युवक वीडियो बनाने लगा। दुकानदार उन्हें दुकान से बाहर जाने को बोला, तो वे कहासुनी करने लगे। इसकी सूचना दुकानदार ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को दी। इस बात को लेकर शराब पीने वाले उन्हें फोन कर गाली देने लगे। आरोप है कि नशे में धुत युवक कई बार चौराहे पर व्यापारियों से बवाल करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें