सलेमपुर के वार्ड नंबर-पांच हरैया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के वार्ड नंबर पांच हरैया वार्ड की निवासी बसंती देवी पत्नी उमेश राजभर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यहां के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इन पर बलवा, मारपीट व अपमानित करने का केस दर्ज किया गया है।
तहरीर में कहा है कि सात फरवरी को अपनी बड़ी बहन असरफ पत्नी स्व. वकील राजभर के साथ सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर घर आ रही थी। इसी बीच वार्ड की ही उषा पत्नी रामानंद, शीला, डिम्पल पुत्री रामानंद, रामानंद पुत्र गणेश व श्रीनिवास पुत्र गणेश आदि ने अपने दरवाजे पर अकारण घेर लिया। गालियां देते हुए हम दोनाें बहनों को बेवजह लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
बताया है कि आसपास के लोगों ने हमारी जान बचाई और हम दोनों बहनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र सलेमपुर ले गए। जहां उपचार हुआ। हम हाॅस्पिटल में मेडिकल कराकर घर जा रहे थे तो श्रीनिवास और रामानंद मिले और गाली देते हुए कहे की अगर थाने जाओगी तो अभी क्या मारे हैं, इसके बाद पता चलेगा और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली पुलिस ने इन सभी लोगों पर केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज किया है।