विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइंस में बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम अबरार अहमद ने कहा कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। किसी को कानून-व्यवस्था के साथ नहीं करने दिया जाएगा। मतदान से जुड़े कर्मचारी निष्पक्ष रहें। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल भ्रमण करता रहेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की शाम को एसपी मोहम्मद इमरान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह के साथ डीएम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आदर्श पोलिंग सेंटर बनाएं गए हैं। यहां पर पानी, बैठने का स्थान आदि सुविधाएं रहेंगी। मतदान संपन्न होने तक प्रत्याशी चुनाव आयोग की निगरानी में रहेंगे। कर्मचारियों की टोली उनके साथ घूमेगी। उनकी गतिविधियों से अफसरों को अवगत कराएगी। इसके लिए गुरुवार की शाम से प्रत्याशियों के साथ टीम लगा दी गई है।
निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक अमला तैयार है। 100 मीटर की परिधि में बाहरी व्यक्ति नहीं दिखेगा। यहां पर सिर्फ मतदाता जाएंगे। पोलिंग सेंटर के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र में नहीं जा सकते। चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी के बुलाने पर ही सुरक्षाकर्मी अंदर जाएंगे।