फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन पदों पर होगा मतदान, शेष पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी हुई। इसमें तीन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर कई उम्मीदवार होने से मतदान आठ जनवरी को होगा। अध्यक्ष व मंत्री पद पर तीन-तीन और उपाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि अन्य पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अखिलेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक जनवरी को बैठक हुई। अब अध्यक्ष पद पर सामंत कुमार मिश्र, नर्वदा चौहान, रामछबीला यादव चुनाव मैदान में डटे हैं। उपाध्यक्ष पद पर राजाराम प्रसाद, शशिभूषण पांडेय के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा, जबकि मंत्री पद पर मस्तराज सिंह, ईश्वर प्रसाद गुप्ता व अजय कुमार द्विवेदी चुनावी मतदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें