- बीएलओ से संपर्क कर देखें अपना नाम
विशेष अभियान की तिथि 7, 13, 21 व 27 नवंबर है निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए एक नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। सूची को मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर व वीएचए एप के माध्यम से देख सकते हैं। नाम की भी जांच कर सकते हैं। एक से 30 नवंबर तक दावे, आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि निर्धारित है, इस अवधि में जनपद के सभी मतदान केंद्रों, स्थलों पर सात नवंबर, 13, 21 एवं 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि पुनरीक्षण अवधि में एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए बीएलओ से संपर्क करें।