फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंगोलिया में योग का ज्ञान बांट रहे देवरिया के विवेक

Mon, 23 Nov 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डॉ. विवेक मद्धेशिया
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पकड़ी वीरभद्र गांव निवासी डॉ. विवेक कुमार मद्धेशिया मंगोलिया की राजधानी उलानबातर स्थित भारतीय राजदूतावास में टीचर ऑफ इंडियन कल्चर (टीआईसी-योग) के रूप में 15 महीने से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वह विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों में योग का प्रशिक्षण देकर भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं। डॉ. विवेक ने हरिद्वार से बीएसीएस और एमएससी की शिक्षा प्राप्त की है।
दो बार यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने के साथ असम के महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय से योग में पीएचडी की है। उन्हें योग के क्षेत्र में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। मंगोलिया में वह विदेश मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, नेशनल यूनिवर्सिटी, मंगोलियन आर्मी और योग फेडरेशन सहित कई संस्थानों में हठयोग, अष्टांग योग, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दे रहे हैं। दिव्यांगजनों और डाउन सिंड्रोम से जुड़े लोगों को भी योग सिखा रहे हैं। उनका उद्देश्य भारतीय योग परंपरा को विश्व स्तर पर पहुंचाना और भारत-मंगोलिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें