फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिलेभर में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
नगरपालिका के जलकल परिसर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ, फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जिलेभर में बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई गई। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मेडिकल कॉलेज से लेकर मशीनरी से जुड़े संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। महार्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय, विभाग और कर्मचारियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. शालिनी, डॉ. सीमा, डॉ. मोहित, डॉ. मोज्जम और डॉ. अब्राजिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. रजनी ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद देवरिया के जलकल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष अलका सिंह और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। इस अवसर पर जेई पूजा शुक्ला, पुरुषोत्तम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सलेमपुर संवाद के अनुसार, बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन समारोह एवं बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंसार अहमद ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा पर आधारित बिरहा सुनाकर की। इसके बाद बस्ती की प्रसिद्ध बिरहा कलाकार सीमा सरगम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। देसही देवरिया संवाद के अनुसार, कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पिपरा, मदन गोपाल, बरवा मीरछापर, देसही, मुंडेरा चंद, हेतिमपुर, जंगलबेलवा, आनंदनगर और हरैया बसंतपुर सहित कई स्थानों पर विशेष आयोजन हुए। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रुद्रपुर में निकाली गई शोभायात्रा : रुद्रपुर। मंदिर पर जुटे विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर शोभायात्रा निकाली। भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां हवन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें