फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुर कला और भैंसा डाबर बना हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुर कला और भैंसा डाबर बना हॉट स्पॉट
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कई संदिग्धों को किया गया क्वारंटीन
मुंबई से एंबुलेंस से फरेंदहा गांव के बीमार अधेड़ को लेकर आए थे चार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुम्बई से आया ठेकेदार भी कोरोना संक्रमित निकला। इसके चलते भैंसा डाबर भी हॉट स्पॉट बन गया है। संक्रमित ठेकेदार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। दोनों गांव में 80 से अधिक लोगों को स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। तकरीबन 47 लोगों का सैंपल मेडिकल कालेज जांच के लिए शनिवार को भेजा गया। इसमें भैंसा डाबर के 8, सकरापार के 18, पिपराचंद्रभान के 5 एवं अन्य शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों के गांव को दूसरे दिन भी सैनिटाइज कराया गया। गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। गांव में आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिस का पहरा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। भैंसा डाबर गांव में सर्च अभियान चलाकर गांव में संदिग्ध या संक्रमित के संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। ठेकेदार के एक साथी की रिपोर्ट निगेटिव आई है, बावजूद इसे आइसोलेशन में रखा गया है। दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। शुक्रवार को 60 लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 47 लोग शामिल हैं। अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं बृहस्पतिवार को भेजे गए सैंपल में पांच लोगों की रिपोर्ट देर रात को आई, जिसमें भैंसा डाबर गांव के मुंबई से आए ठेकेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुंबई से आने के बाद ससुराल के लोगों के संपर्क में आया था संक्रमित
मुंबई से विशुनपुर कला पहुंचा कोरोना संक्रमित युवक से इसकी सास और साले संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली। पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य टीम उसके ससुराल सकरापार पहुंची। जहां 18 लोगों को एंबुलेंस से लेकर क्वारंटीन सेंटर पहुंची। इसके बाद पिपरा चंद्रभान गांव के भी पांच लोग इसके संपर्क में आए थे। कुल 23 लोगों को सीतापुर आंख अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

मुंबई से आने के बाद कोरोना संक्रमित युवक घर परिवार के अलावा रिश्तेदारों के भी संपर्क में आया था। ऐसे कई संदिग्धों को सीतापुर आखं अस्पताल, शौर्य मैरिज हाल, सेंट्रल एकेडमी में क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने का कार्य चल रहा है। क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आए सात से अधिक लोग हैं, जिन्हें जांच कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमित युवक के संपर्क में आए सकरापार एवं पिपरा चंद्रभान गांव के 23 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें