सीसी रोड से पकड़ी जाने वाली सड़क पर चलना हुआ दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में कतरारी के ग्रामीणों ने देवरिया सीसी रोड से पकड़ी तक के गड्डा युक्त रोड को तत्काल गड्डा मुक्त करने की मांग को लेकर लोक निमार्ण अधिशाक्षी अभियंता, आरके सिंह को ज्ञापन सौंपा।
अनिल यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग पकड़ी मार्ग को गड्डा मुक्त कराए। इस सड़क पर पैदल भी चलने लायक नही है। आए दिन राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। अब बरसात का समय आ गया है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर आठ इंटर कॉलेज हैं। इसके अलावा देवरिया के पश्चिमी इलाकों को मुख्यालय से जोड़ने वाला एक मात्र रास्ता है, जिससे आए दिन हजारों लोग आते-जाते हैं। इस दौरान धर्मपाल सिंह, गनेश यादव, यादवेंद्र, रवि और राजेश आदि उपस्थित रहे।