फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली के लटकते तार के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के अंडिला गांव में मुख्य मार्ग पर पोल से लटक रहे बिजली के तार को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्राम प्रशासक विनीत उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तार को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर बिजली का तार कई महीनों से पोल से लटक रहा है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों का आवागमन होता है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर शिकायत की गई लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान दिवाकर उपाध्याय, सोनू तिवारी, आकाश उपाध्याय, भानीक पाल, मनोज, सुधाकर उपाध्याय, मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें