फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्विस लेन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। राप्ती नदी तट स्थित उग्रसेन सेतु से बरहज के रास्ते कुंडौली औश्र मेहरौना बाॅर्डर तक रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका को लेकर बुधवार को हुई खुली बैठक में सर्विस लेन बनाने को लेकर सहमति बनी थी। बृहस्पतिवार को इसके विरोध में स्थानीय गांव सहित नौकाटोला, राजपुर के लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कपरवार, नौकाटोला, राजपुर के अधिकांश लोगों ने सर्विस लेन के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर लोगों ने एसडीएम हरिशंकर लाल को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन कर रहे गुड्डू सागर, संतोष मद्धेशिया, चंद्रभान लाल श्रीवास्तव, उमेश मद्धेशिया, देवानंद मद्धेशिया, कमलेश मिश्रा, मनबोध जायसवाल, धर्मराज पटेल, सुरेश यादव आदि का कहना था कि निजी स्वार्थ में कुछ लोग सर्विस लेन बनवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें