देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक में 50 आयुष्मान कार्ड धारकों के उपयोग का सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह जानकारी ली जाए कि लाभार्थियों को कौन सी बीमारी थी और उपचार में कितना खर्च हुआ। इसके अलावा तहसील दिवस एवं थाना दिवस में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जाए।
डीएम ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर हुए खर्च का भी ब्यौरा तलब किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाए।