फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 02 Jul 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरकोठी के धर्मपुर टोला में नई शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का विरोध का हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहले डायल-112 पुलिस और बाद में थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
ग्रामीणों का कहना था कि दुकान के आसपास आबादी है। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। उनका आरोप था कि यदि यहां शराब की दुकान संचालित हुई तो शराबियों का जमावड़ा लगेगा, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित होगा।
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने दुकान संचालक को बुलाकर दुकान खोलने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने दुकान संचालक को निर्देश दिए कि आवश्यक अनुमति और दिशा-निर्देश प्राप्त होने तक मौके पर शराब की बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें