फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुल निर्माण में अनियमितता पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रोका काम

Tue, 10 Mar 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा विकास खंड में हरैया-सरैनी मार्ग पर पुल निर्माण कार्य बंद कराते ग्रामीण। स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
तरकुलवा। लोक निर्माण विभाग द्वारा हरैया-सरैनी मार्ग पर ड्रेन पर पुल निर्माण कार्य में कथित अनियमितता पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। निर्माण में मानक की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करावा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरैया-सरैनी मार्ग पर ड्रेन पर लगभग 50 साल पहले पुलिया का निर्माण हुआ था, जो काफी जर्जर हो चुका था। इस पुल की जगह नए पुल के निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 38 लाख की लागत से एक नए पुल को स्वीकृति प्रदान की। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को ग्राम हरैया टोला खरहरिया निवासी दयानंद यादव, हरेराम यादव, सतीश यादव, महंथ यादव, तेजप्रताप यादव, बैरिस्टर यादव, महेश यादव, बबलू प्रजापति, सोनलाल प्रजापति आदि लोगों ने पुल निर्माण का कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुल निर्माण में मानक की अनदेखी कर घटिया क्वालिटी की कम मोटाई की सरिया, डस्ट युक्त निम्न स्तर की गिट्टी, घटिया क्वालिटी का सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने फोन पर इसकी शिकायत जेई से कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के जेई राम लखन ने निर्माण के गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने ठेकेदार को बीच बीच में सरिया की संख्या बढ़ाने और मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और निर्माण कार्य शुरू कराने पर राजी हुए।
विज्ञापन

अवर अभियंता राम लखन ने बताया कि मौके पर गया था, ग्रामीणों की शिकायत की जांच कर ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें