बरहज। तहसील गेट पर सोमवार को गौरा-कटइलवा के दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप है कि पट्टे की जमीन को कुछ दबंग जोत दे रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
गौरा-कटइलवा के करीब दो दर्जन महिला-पुरुष तहसील पहुंचे, जहां सभी ने विरोध-प्रदर्शन किया। पत्रक में कहा गया है कि राजस्व विभाग की ओर से 99 लोगों के नाम पट्टे की जमीन आवंटित की गई है, लेकिन चाहकर भी हमलोग अपनी जमीन जोत-बो नहीं पा रहे हैं।
जब भी अपनी जमीन पर जुताई-बुवई के लिए प्रयास किया जाता है, तो कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इसको लेकर लोगों ने पूर्व में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।
इस मौके पर सदावृक्ष निषाद, विश्राम निषाद, बिहारी, कैलाश, श्रीकांत, गंगोत्री, फूलवती देवी, दुर्गावती, फूलमती देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद