फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Fri, 17 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते की जमीन पर पक्का निर्माण कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। छोटी गंडक नदी के किनारे गंगाधर बाबा शिव मंदिर और छठ घाट के रास्ते के लिए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। पुलिस ने त्योहार बाद समाधान का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी रोड के किनारे छठ स्थान व गंगाधर बाबा प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। वहां से होकर श्मशान घाट का रास्ता भी जाता है। इस रास्ते दर्जनों गांवों के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। कुछ लोगों रास्ते की जमीन पर पक्का निर्माण कराकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से भी की थी, मगर नतीजा नहीं निकल सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामें की सूचना पाकर चेयरमैन मंटू कुशवाहा व थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर मौके पर गया था। दोनों पक्षों को समझा कर भेज दिया गया है। त्योहार के बाद मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें