फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने नशेड़ी को पीटा

Sun, 03 May 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बरसाथ गांव में रविवार की सुबह एक नशेड़ी युवक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरसाथ गांव निवासी प्रभुनाथ चौरसिया का चार वर्षीय नाती आयुष रविवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक नशेड़ी युवक वहां पहुंचा और बच्चे को पास की दुकान से चॉकलेट दिलाई।
आरोप है कि इसके बाद वह बच्चे को अपने साथ लेकर गांव के बाहर जाने लगा, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और बच्चा चोरी का शोर मच गया।
इस पर लोगों ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस को ग्रामीणों ने आरोपी को सौंप दिया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पड़ोस गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अक्सर उसी रास्ते से जाता है। शिकायत पर शांतिभंग में चालान कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें