फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

Mon, 29 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। शनिवार की रात एक गांव में दूसरे समुदाय के दो युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने अनजान युवकों को देखा तो वे भागने लगे।
यह देख ग्रामीणें ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात एक गांव में दूसरे समुदाय के दो युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने युवती के घर से बाहर निकलते समय एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की तो वह प्रेमिका से मिलने आने की बात कहकर छोड़ने की गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिसयुवक को हिरासत में लेकर थाने चली आई। हालांकि एक युवक मौके से भाग गया। मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें