फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव के विद्यालय हुए शहरी, मानक भी पूरे

Thu, 28 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया और बरहज नगर पालिका के नगर क्षेत्र के तहत आने वाले परिषदीय विद्यालयों में मानक लगभग पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

देवरिया और बरहज की नगरपालिका के सीमा विस्तार के बाद गांव के विद्यालयों के नगर सीमा में शामिल होने के बाद विद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही शिक्षकों की संख्या भी बढ़ गई है। अब जरूरत के अनुसार समायोजन के बाद सभी विद्यालयों में मानक पूरे होने की उम्मीद है।
नगर क्षेत्र में पहले 31 विद्यालय संचालित हुआ करते थे। लेकिन नगर पालिका सीमा के विस्तारीकरण के बाद अब इन क्षेत्र में कुल विद्यालयों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
विज्ञापन

64 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कुल पंजीकृत छात्र संख्या 6,385 है। नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के बाद 178 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, शिक्षण कार्य में सहयोग और सुचारू संचालन के लिए 97 शिक्षामित्र और 23 अनुदेशक भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीमा विस्तार के बाद परिषदीय शिक्षा के स्तर में इस बदलाव परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें