फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विक्रांत वीर को मिली कमान, एसपी संकल्प लखनऊ भेजे गए

Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तैनात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। देवरिया में एसपी रहे संकल्प शर्मा का लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तबादला हुआ है। वहीं उनकी जगह बलिया जिले में एसपी रहे विक्रांत वीर देवरिया के नए एसपी होंगे। विक्रांत वीर की तैनाती जुलाई माह के अंत में नरही वसूली कांड के दौरान बलिया एसपी के रूप में हुई थी। निवर्तमान एसपी संकल्प शर्मा 2012 बैच के हैं जबकि विक्रांत वीर 2014 बैच के हैं। आईपीएस विक्रांत वीर बलिया से पहले उन्नाव, हाथरस लखनऊ ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। आइपीएस संकल्प शर्मा ने एक जून 2022 को 77वें पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन किया था। उन्होंने जिले में पुलिस को जवाबदेह और आमजन से संवाद के लिए सहज करने का प्रयास किया। निवर्तमान एसपी संकल्प शर्मा ने अग्निवीर भर्ती के विरूद्ध जिला व्यापी प्रोटेस्ट में खुद आगे युवाओं की भीड़ में जाकर प्रोटेस्ट को संभाला और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखा। जिले के बहुचर्चित फतेहपुर कांड में जिस तरह से राजनैतिक और जातीय हिंसा के मुहाने पर खड़े जिले की कानून व्यवस्था बेपटरी नहीं होने दी। बलिया से स्थानांतरण होकर देवरिया एसपी की कमान संभालने वाले विक्रांत वीर बिहार प्रांत के नालंदा के रहने वाले है। बलिया एसपी से पूरे वह वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात थे। देवरिया में वे 78 वें एसपी के रूप में योगदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें