फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोर ने फंदा लगा की खुदकुशी

Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के कसया रोड के गायत्रीपुरम निवासी एक किशोर ने रविवार की दोपहर अपने भाई की दुकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लच्छीराम पोखरा के गायत्रीपुरम रोड पर सिधांधु पाल (16) पुत्र स्व. प्रेम पाल के बड़े भाई ने पंचर की दुकान की है। सुधांशु पाल कक्षा 10वीं में पढ़ता था। रविवार को उसका बड़ा भाई अपनी मां के साथ खेत की सिंचाई करने चला गया। इस दौरान सिंधाशु अकेल घर में था। शाम को करीब पांच बजे उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से उसकी मां व भाई जब घर पहुंचे तो उसके खुदकशी करने की जानकारी हुई। किशोर के खुदकशी करने से मां व भाई दहाड़े मारकर रोने लगे। इससे मुहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोर ने क्यों जान दी, इसकी वजह नहीं पता चली। लोग उसके पास से एक कागज का टुकड़ा लेते हुए पुलिस को देखे थे। पुलिस से जब जानकारी ली गई तो बताया कि किशोर ने डिप्रेशन को वजह बताया है। उसने कागज में किस वजह से डिप्रेसन में था इसका जिक्र नहीं किया है। फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। कोतवाल दिलीप सिंह ने कि किशोर के पास से एक कागज मिला है। जिस पर उसने डिप्रेशन की वजह से उक्त कदम उठाने की बात का जिक्र किया है। परिजनों से जानकारी ली गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें