फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवा <bha>--</bha>-मीरगंज ने गोपालगंज तो विजयीपुर ने गोरखपुर को दी शिकस्त

Wed, 12 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन


इंजीनियर आशीष गुप्त डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के हरिकीर्तन मोहल्ले में चल रहे इंजीनियर स्व. आशीष गुप्त डे-नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिसमें पहला मैच मीरगंज और गोपालगंज के बीच तो दूसरा गोरखपुर और विजयीपुर की टीम में के बीच खेला गया। इसमें मीरगंज ने गोपालगंज तो विजयीपुर ने गोरखपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीरगंज की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम निर्धारित 8 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 36 रन ही बना सकी। मीरगंज की टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मीरगंज के विपिन को मैन ऑफ द मैच से दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी विजयीपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में 41 रनों के लक्ष्य को भेदने उतरी गोरखपुर की टीम छह विकेट पर 40 रन ही बना सकी। मैच बराबरी पर छूटने के चलते आयोजक मंडल ने सुपर ओवर कराया। जिसमें विजयीपुर की टीम ने रोमांचक अंदाज में गोरखपुर की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजयीपुर के जावेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्त (गांधी), चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने फीता काटकर किया। इस दौरान आकाश गुप्त, लालविहारी प्रजापति, विवेक कुमार गुप्त, कृपा शंकर गुप्त, सुरेश गुप्त, श्रवण गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें