देवरिया। समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी के बेटे विजय प्रताप यादव को सदर विधानसभाक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के फैसले की सराहना की है और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया है। सपा ने दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि पांच सीटों पर पार्टी के जीते हुए विधायक हैं।
बैतालपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता रामनगीना यादव एमएलसी रहे हैं। फिलहाल, बैतालपुर का ब्लॉक प्रमुख पद उनके परिवार के पास है। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही प्रत्याशी बनने की सूचना मिली। उस वक्त विजय प्रताप यादव अपने भटवलिया स्थित आवास में थे। इसके बाद अपने शुभचिंतकों से मिलने शहर और क्षेत्र में निकल पड़े। उधर, सपाइयों की जुटान कचहरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसके बाद पटाखे फोड़कर खुशी जताई। बधाई देने वालों में लक्ष्मण यादव, अब्बास अंसारी, खुर्शीद आलम अंसारी, योगेंद्र यादव, संजय यादव, रमेश यादव, रामअधार यादव, बलवंत यादव आदि मौजूद रहे। भीखमपुर रोड स्थित कार्यालय में दिव्यांश पति त्रिपाठी, दयाशंकर यादव, जितेंद्र यादव, बबलू अंसारी, प्रवीण, बृजेश दुबे, नदीम आदि मौजूद रहे। उधर, बैतालपुर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई। बांकेलाल यादव, राजेंद्र सिंह, केपी सिंह, सच्चिदानंद यादव, नारद सिंह, अनिल राय, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।