फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर गांव में विजिलेंस टीम का छापा, गुस्साए ग्राणीणों ने टीम को खदेड़ा

Sat, 22 Jul 2023 01:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम के विरोध में बोलने वाले के घर निगम जानबूझकर छापा मारकर फर्जी केस में फंसाना चाह रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल ने कहा कि जेई की मनमानी के चलते गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। हम उनकी शिकायत शासन-प्रशासन को करेंगे।
विज्ञापन
बरहज केे कपरवार में पांच दिनां से बिजली गुल होने को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में फुंका ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर एक दिन पूर्व एक्सईएन कार्यालय पर कस्बा सलेमपुर गांव के लोगों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था। इससे नाराज बिजली निगम के अधिकारी विजिलेंस टीम गांव में छापा मारने पहुंच गई। टीम जांच कर रही थी कि नया ट्रांसफाॅर्मर लगने के साथ ही फुंकने की बात कह गांव वालों ने टीम को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव में ढाई सौ केवीए से बिजली आपू्र्ति की जाती है। रिपेयर ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने के चलते बार–बार ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा है। तीन माह में चार ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। इससे आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक्सईएन कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर की घुसपैठ ने बढ़ाई मुसीबत: यहां पहले भी मिल चुका है आतंकी संगठनों का कनेक्शन, 68 KM खुली है सीमा
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम निगम ने आनन-फानन ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया, जो शो पीस बनकर रह गया है। गांव के लोगों को बिजली नहीं मिली, तब तक एक्सईएन कार्यालय पर विरोध करने वालों के घर बिजली निगम के कर्मचारी विजिलेंस टीम के साथ पहुंच गए। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए और टीम को गांव में घेराबंदी कर रोक लिए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम के विरोध में बोलने वाले के घर निगम जानबूझकर छापा मारकर फर्जी केस में फंसाना चाह रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल ने कहा कि जेई की मनमानी के चलते गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। हम उनकी शिकायत शासन-प्रशासन को करेंगे। वहीं जेई रामअशीष राम ने बताया कि ओवरलोड की वजह से जांच की जा रही है। ट्रांसफाॅर्मर जलने की बात आई तो टीम को लौटना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें