फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों पर बिहार सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Thu, 18 Sep 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। त्योहारों में सुरक्षा के लिए पुलिस ने बिहार सीमा पर सघन जांच की। यूपी से बिहार जाने और आने वाले लोगों और वाहनों की जांच की गई। वहीं पुलिस ने पकहा के व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बुधवार की देर शाम को बघौचघाट थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों के साथ यूपी बिहार सीमा स्थित पकहा पुल पर यूपी-बिहार से आने और जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की। थाना प्रभारी ने यूपी सीमा पर स्थित व्यापारियों से त्योहारों में सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें