फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमुपर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से ग्रामीणों से रात में घूम रहे चार लोगों को भैंस चोर बताते हुए पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देख घेर लिया। ग्रामीणों ने जब पकड़कर पूछताछ किया तो वे लोग कुछ बताने से कतराने लगे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चारों लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें