फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम वनगमन देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 14 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना की रामलीला में सीता की विदाई देखकर दर्शकों की भर आई आंखेंं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। आदर्श रामलीला कमेटी पुरैना के रामलीला महोत्सव में रविवार को सीता विदाई और राम वनगमन का मंचन किया गया। कथा के माध्यम से एक ओर जनकपुर में विदाई का करुण दृश्य प्रस्तुत हुआ तो दूसरी ओर अयोध्या नगरी राममय होकर आनंद और उल्लास से भर उठी। सीता विदाई देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं।
दूसरे दृश्य में कैकेयी-मंथरा संवाद, कैकेयी-राजा दशरथ संवाद एवं राम वनवास प्रसंग का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया गया। भगवान राम के वनवास का मंचन देख उपस्थित दर्शक भावुक हो गए। मंचन के दौरान मंथरा के षड्यंत्र और कैकेयी के हृदय परिवर्तन का दृश्य इतना सजीव लग रहा था कि दर्शक संवाद व दृश्य में खो गए थे। जब कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदानों की मांग कर राम को वनवास भेजने की जिद करने लगीं तो दर्शक सन्नाटे में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा दशरथ की वेदना और राम के वनगमन की तैयारी का दृश्य काफी मार्मिक था। श्रीराम के साथ सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने की हठ करते हैं। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता अपने पिता से अनुमति लेने जाते हैं और पुत्र वियोग में राजा दशरथ विलाप करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें