फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन्म प्रमाण पत्र के लिए रुपये लेने का वीडियो वायरल

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद में पैसे लेने का एक और वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो नगर पालिका के बाहर बने एक खिड़की के समीप का है। जहां खिड़की पर तैनात दो महिला कर्मी जन प्रमाण पत्र के नाम पर सौ रुपये लेती दिखी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ईओ से भी की है। इओ ने उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। गत दिनों पहले सोशल मीडिया पर जन्म व मृत्यु प्रमाण के नाम पर पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस प्रकरण में बाबू मनोज कुमार श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि मनोज श्रीवास्तव ने वीडियो को बदनाम करने नियत से जारी करने की बात कही थी। अभी उक्त प्रकरण लोगों के जेहन में चल ही रहा था कि एक खिड़की से एक महिला कर्मी जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर 100 रुपये लेती दिखी। वीडियो में दो युवक खिड़की के बाहर खड़े होकर उक्त राशि महिला को पकड़ा रहे है। हालांकि इस वीडियो कब का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। ईओ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि वीडियो को देख संबंधित से पूछताछ की जाएगी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें