फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद में वीडियो वायरल, दस पर केस

Sun, 28 Sep 2025 08:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दस आरोपियों पर कार्रवाई की है। लोगों से अपील है कि इस तरह के वीडियो वायरल न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ इलाके के दशहरी बाग मोहल्ले के पास इन लव इन मोहम्मद लिखे पोस्टर लगाए जाने और फिर हटाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर 10 युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि दशहरी बाग मोहल्ले में इन लव इन मोहम्मद आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिए। इस दौरान कुछ स्थानीय युवक पुलिस से भिड़ गए और बाद में अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर भाग गए।

इसके बाद इलाके में तनाव फैलाने की नीयत से संप्रदाय विशेष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शुक्रवार शाम से रात तक वीडियो तेजी से फैला तो एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह थाने पहुंच गए। साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर शनिवार सुबह तक दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


कुछ युवकों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दस आरोपियों पर कार्रवाई की है। लोगों से अपील है कि इस तरह के वीडियो वायरल न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें