फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में दो पक्षों के मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप है। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बांस और लाठी-डंडा लेकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक दो लोग एक युवक को बांस के मोटे डंडे से पीट रहे हैं। आसपास महिलाएं शोर मचा रही हैं। पुलिस ने वीडियो की जानकारी होने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि भूमि विवाद में मारपीट का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। अगर वीडियो रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें