फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच लोगों पर धोखाधड़ी और एससी-एसटी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। समूह के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एक महीने की हीलाहवाली के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। गौतम चक मठिया निवासी मंटू यादव ने समूह के नाम पर गांव की महिलाओं से 25 लाख रुपये हड़प लिए। गांव निवासी विमला देवी पत्नी आनंद प्रसाद ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया था कि जब वह अन्य महिलाओं के साथ रुपये मांगने मंटू के घर पहुंचीं तो परिजन जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। एक महीने की छानबीन के बाद पुलिस ने विमला की तहरीर पर मंटू यादव, सामा देवी, किरण देवी, उमेश यादव और बुच्ची देवी के खिलाफ जालसाजी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें