संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड में एक चिकित्सक के घर में चोरी करने के लिए चोर के घुसने का वीडियो वायरल हुआ है।
चोर घर के बगल में लगे बिजली के खंभे के सहारे घर में घुसने की कोशिश कर रहा है, मगर किसी की आहट पर वह फिर खंभे से उतर कर भाग जाता है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
डॉ. सुशील कुमार मल्ल सीएचसी रुद्रपुर में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। उनका मकान लाला टोली वार्ड में बस स्टेशन के पास है। वायरल वीडियो में सोमवार की रात करीब 12:53 बजे एक चोर गली में आता है और घर के बगल में लगे बिजली के खंभे के सहारे चढ़ जाता है। वह घर के पहले मंजिले की खिड़की के छज्जा से होते हुए छत के रास्ते घुसने की कोशिश करता है, मगर घर में किसी के जागने की आहट पर पीछे हट जा रहा है। इसके बाद वह बिजली के खंभे के सहारे उतर कर भाग जाता है।
चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कराई जा रही है।