संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चौपाल लगाकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रोफेसर टंडन शनिवार को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के खरोहआ चौराहे सुबह पहुंचीं, वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवप्रसाद की मौजूदगी में ग्रामीणों को जागरूक किया। तत्पश्चात जगहथा गांव पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र पर प्रकाश डाला।
इसके बाद वह ग्राम पंचायत टीकमपार पहुंचकर ग्राम प्रधान रामनारायण कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीणों की चौपाल को संबोधित किया। क्षेत्र के अहिरौली बघेल स्थित संग्राम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में प्रोफेसर अवनी सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, अध्यापकों और कर्मियों को मतदान के लिए जागरूक किया। संचालन प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार राय ने किया।