फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई 10वीं के जिला टॉपर रहे विभोर 

Sat, 07 May 2016 12:14 AM IST
deoria
विज्ञापन
‌शिक्षा - फोटो : anoop tiwari
विज्ञापन
देवरिया में शुक्रवार को आईसीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विभोर अग्रवाल ने जिला टॉप किया है। 94.6 प्रतिशत अंक के साथ दिव्यांश श्रीवास्तव दूसरे और 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर श्वेता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा टॉप करने वाले विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर और सिविल सेवाओं में जाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सीसी रोड स्थित जीवन मार्ग सोफिया विद्यालय को आईसीएसई बोर्ड से 10वीं तक की मान्यता है। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें विभोर, दिव्यांश और श्वेता सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ईशान कश्यप, स्नेहा सिंह 93.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथे, आदित्य प्रताप सिंह, नैंसी सिंह 92.6 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें, सोनाली सिंह, रोहन केडिया 92.4 प्रतिशत अंक के साथ छठें, हर्षिका सरावगी 92.2 प्रतिशत अंक के साथ सातवें, विश्वजीत राव 92 प्रतिशत अंक के साथ आठवें, प्रज्ञा त्रिपाठी, शुभम गुप्ता 91.8 प्रतिशत अंक के साथ नौवें, सत्यार्थ श्रीवास्तव 91.6 प्रतिशत अंक के साथ दसवें, अक्षिता अग्रवाल 91.4 प्रतिशत अंक के साथ ग्यारहवें, हर्ष अग्रवाल, 91.2 प्रतिशत अंक के साथ बारहवें, प्रगति श्रीवास्तव, दीप कुशवाहा, श्रेया त्रिपाठी, दिव्यांश शुक्ला, 91 प्रतिशत अंक के साथ तेरहवें, दिवेश गौरव, श्याम कानोडिया, प्रभारग कौर 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर चौदहवें और निशिता पांडेय 90.4 प्रतिशत अंक पाकर पंद्रहवें स्थान पर रहीं।

तीसरे स्थान पर रही श्वेता सिंह ने बताया कि आगे उसे मेडिकल के क्षेत्र में जाना है। वहीं पांचवें स्थान पर नैंसी सिंह का कहना है कि वह सिविल सेवा में जाना चाहती है। इसके साथ ही तमाम विद्यार्थी राजस्थान के कोटा में जाकर तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें