फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं के लिए वर्मी कंपोस्ट रोजगार का अच्छा साधन

Sun, 13 Sep 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, भाटपार रानी के सभागार में शुक्रवार को ग्रामीण नवयुवक एवं युवतियों के लिए वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विपणन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के अध्यक्ष डॉ मान्धाता सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट आज के समय की मांग है क्योंकि वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम फसलों के अवशेष, गाजर घास एवं अन्य सड़ने गलने योग्य पदार्थों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता हैं साथ ही साथ घटते मृदा स्वास्थ्य को पुनः पाने के लिए भी इसकी आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए वर्मी कम्पोस्ट एक अच्छा व्यवसाय है। डॉण्क मलेश मीना ने प्रशिक्षण में आए सभी युवाओं को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की विधियों, फसलों में उपयोग एवं बाजार के बारे में विस्तृत जानकारी दी । गृह विज्ञान विशेषज्ञ जयकुमार, डॉक्टर अंकुर शर्मा विशेषज्ञ पशु जैव प्रौद्योगिकी के द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें