फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक साथ 13 जगह किया गया चीनी के स्टॉक का सत्यापन

Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर गठित समिति द्वारा जनपद के 13 ट्रेडर्स, होलसेलर एवं प्रोसेसर द्वारा घोषित चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। अभिलेखों में उपलब्ध 158 मीट्रिक टन चीनी पाई गई। जांच समिति ने स्टॉकिस्टों को अभिलेख व मौके की स्थिति दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गठित टीम में एसडीएम सदर, विपणन निरीक्षक देवरिया सदर अतीश कुमार राय एवं विपणन निरीक्षक बैतालपुर संजय कुमार पांडेय शामिल रहे। सत्यापन के दौरान शिव प्रताप राम प्रताप जनरल स्टोर, जलकल रोड, देवरिया और मेसर्स संजय कुमार सुजीत कुमार ट्रेडर्स, तरकुलवा के अभिलेखों में अवशेष स्टाक के अनुसार छः-छः मीट्रिक टन चीनी पाई गई। यश किराना स्टोर, तरकुलवा के यहां अभिलेख अनुसार सात मीट्रिक टन, मेसर्स शिवशक्ति इंटरप्राइजेज, तरकुलवा के यहां 20 मीट्रिक टन तथा मेसर्स रामशंकर प्रसाद विनोद कुमार, तरकुलवा के यहां 23 मीट्रिक टन चीनी का अवशेष स्टॉक अनुसार मौके पर सत्यापन में पाया गया।
मोहन रोड स्थित पुष्पांजलि ट्रेडर्स के यहां 27 मीट्रिक टन, श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी के यहां 45 मीट्रिक टन तथा जायसवाल ट्रेडर्स के यहां 12 मीट्रिक टन अवशेष चीनी स्टॉक अनुसार मौके पर सत्यापन में पाया गया। वहीं बालाजी ट्रेडर्स, मोहन रोड के यहां अभिलेखों और मौके पर भी स्टॉक शून्य मिला।
विज्ञापन

भीखमपुर रोड स्थित जय गोविंद ट्रेडर्स के यहां चार मीट्रिक टन, राजदेव प्रसाद गुप्ता के यहां दो मीट्रिक टन तथा यूनिक ट्रेडर्स के यहां तीन मीट्रिक टन अवशेष चीनी अभिलेखों में दर्ज अनुसार सत्यापन में पाया गया। इसी तरह मेसर्स अजय कुमार बर्नवाल ट्रेडर्स, बैतालपुर के यहां भी अवशेष स्टॉक अनुसार सत्यापन में तीन मीट्रिक टन मौके पर चीनी मिली।
जांच में सभी संबंधित प्रतिष्ठानों पर अभिलेखों में दर्ज चीनी के स्टॉक के अनुरूप ही मौके पर स्टॉक उपलब्ध पाया गया। 13 प्रतिष्ठानों में कुल 158 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक दर्ज था, जिसका भौतिक सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में चीनी स्टॉक की कोई कमी नही है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। औचक निरीक्षक का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें