फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में थमा सरयू का वेग

Sun, 10 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवसिया में घरों को निशाना बनाती सरयू 
विज्ञापन
24 घंटे में जलस्तर में कमी आने के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से सरयू नदी उफान पर थी। रविवार की सुबह से नदी का जलस्तर स्थिर हो गया, मगर खतरे के निशान से अब भी 43 सेमी ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सरयू का जलस्तर शनिवार की सुबह तुर्तीपार रेगुलेटर पर 64-53 मीटर पर पहुंच कर स्थिर है, मगर खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर बह रही है।
सरयू का जलस्तर थमने के बाद तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार हेड पर 64-53 मीटर रिकाॅर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर है। देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क अब भी पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोई व्यवस्था नहीं की है, जबकि पहले गायों के लिए चारा और श्रद्धालुओं के लिए नाव की व्यवस्था की जाती रही है। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी का जलस्तर रविवार की सुबह से स्थिर है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में कमी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें