बघौचघाट। लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एएसपी (उत्तरी) के निर्देशन तथा सीओ नगर के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी सदर के आदेशानुसार 16 अप्रैल को वाहनों की जाएगी। नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना की अध्यक्षता में प्रस्तावित नीलामी में कुल 12 लावारिस वाहनों को शामिल किया गया है। ये सभी वाहन लंबे समय से थाना परिसर में खड़े थे। संवाद