फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लंबे समय से थानों में रखे वाहनों की होगी निलामी

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑपरेशन क्लीन के तहत 6 जनवरी से छह मार्च तक चलेगा अभियान
विज्ञापन



देवरिया। जिले के सभी थानों में बड़ी संख्या सीज वाहनों की निलामी होगी। थाना परिसर में काफी संख्या में लंबे समय से लावारिस और माल ढुलाई वाले वाहनों के निस्तारण के लिए पुलिस ऑपरेशन क्लीन चलाएगी। जिसमें लंबे समय से बंद वाहनों की नीलामी कर उससे प्राप्त होने वाले धनराशि को राजकीय कोष में जमा कराया जाएगा। यह अभियान छह जनवरी से 6 मार्च तक चलेगा।
प्रत्येक थानों में 100 वाहनों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के थानों में काफी संख्या में लावारिस और मालवाहन खड़े हैं, जिससे थानों की अधिक भूमि अच्छादित है। इसे देखते हुए वाहनों को ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत निलामी की जाएगी। यह अभियान छह जनवरी से 6 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जाएगी। अभियान में प्रत्येक थाने में खड़े वाहनों की संख्या के आधार पर 100 वाहनों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें