फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 12 बाइकों के साथ छह गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 चोरी की बाइकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बरामद की गई बाइकों की कुल कीमत करीब 4.56 लाख रुपये आंकी गई है। सलेमपुर सीओ मनोज कुमार के निर्देश पर एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी बुधवार को अपनी टीम के साथ रात में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के सेंट पाल स्कूल के मैदान में कुछ युवक चोरी की बाइकों के साथ खड़े हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बाइकों के साथ छह युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि तीनों बाइक चोरी की हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों से चुराया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड मिलने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, गिरोह का सदस्य नाजिर अंसारी निवासी राउतपार पांडेय थाना लार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सलेमपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इसमें अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
इनकी हुई गिरफ्तारी : खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग गांव निवासी अमित यादव उर्फ मुलायम पुत्र सुदामा, पड़री बाजार गांव के करन कुमार पुत्र कैलाश प्रसाद, लार थाना क्षेत्र के भरौली लार रोड निवासी राजकुमार उर्फ राजा पुत्र संतोष प्रसाद, इसी गांव के सूरज यादव पुत्र अखिलेश यादव, नैनी-डैनी गांव निवासी नवनीत कुमार पुत्र स्व. अनरूद्ध प्रसाद तथा मध्य प्रदेश के जिला दतिया थाना इंदरगढ गांव खनुआ निवासी रोहित पुत्र रणवीर प्रसाद, जो वर्तमान में खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बजार में रह रहा है, को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया।
पहले करते थे रेकी..फिर चुराते थे बाइक : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक साथी नाजिर अंसारी के साथ मिलकर पहले रेकी करते थे, फिर बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बिहार में बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खुखुंदू-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर भरथुआ के पास स्थित एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे के अंदर छिपाकर रखी गई नौ और बाइकें बरामद कीं। इस तरह कुल 12 चोरी की बाइक बरामद की गईं। जिनमें से कुछ पर फर्जी या बिना नंबर प्लेट की थीं। पुलिस के अनुसार बरामद बाइकें सलेमपुर, लार और अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं, जिनके संबंध में पहले से अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें