फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए 20 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए 20 अलग-अलग स्थान चिह्नित किए हैं। अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल के नजदीक तक आसानी से पहुंचाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज के सामने पार्क कराया जाएगा। वहीं भाटपाररानी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बड़वा टोला गांव के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लार-चनुकी की तरफ से दीर्घेश्वरनाथ मंदिर होकर आने वाले वाहनों को सड़क के दोनों ओर उपलब्ध खाली स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। जबकि मैरवा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए नवका टोला के दक्षिण स्थित खाली खेतों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें