फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया पुलिस की कार्रवाई: खेल मैदान में डीजे बजाकर मना रहे थे बर्थडे पार्टी, युवकों का वाहन किया गया सीज

Mon, 18 Sep 2023 03:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि बर्थडे पार्टी मना रहे युवक सार्वजनिक जगह पर डीजे तेज आवाज में बजा रहे थे। विरोध करने पर स्थानीय लोगों से मारपीट पर उतारु हो गए। हिरासत में लिए युवकों को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में भटनी क्षेत्र के एक खेल मैदान में डीजे की तेज आवाज के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी नौ बाइक, डीजे व ट्रैक्टर -ट्रॉली कब्जे में लेकर सीज कर दी। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


भटनी क्षेत्र के बंधुनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मायापुर इमिलिया के पास खेल मैदान में कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। युवक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे डीजे पर भोजपुरी गानों पर थिरक रहे थे। डीजे की तेज आवाज आसपास के लोगों को परेशान करने लगी।

लोगों ने युवकों को मना भी किया, लेकिन वे नहीं माने। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं नौ बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली और डीजे थाने लाकर सीज कर दिया। बाद में युवकों को डांट फटकार कर उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि बर्थडे पार्टी मना रहे युवक सार्वजनिक जगह पर डीजे तेज आवाज में बजा रहे थे। विरोध करने पर स्थानीय लोगों से मारपीट पर उतारु हो गए। हिरासत में लिए युवकों को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें